तिरंगा यात्रा 15 को, सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे शामिल:— भूपेंद्र सैनी

तिरंगा यात्रा 15 को, सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे शामिल:— भूपेंद्र सैनी
…………….
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेना और प्रधानमंत्री का जताया जाएगा आभार:— रामलाल शर्मा
……………………..

 

 


जयपुर, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित तिरंगा यात्रा 15 मई गुरुवार को निकाली जाएगी। जयपुर के अल्बर्ट हॉल से शुरू होने वाली यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे। तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश समन्वयक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि प्रदेशभर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रति जबरदस्त समर्थन है। आमजन के इस उत्साह और जोश को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
प्रदेश समन्वयक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अगुवाई में होने वाली इस तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकी और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने वाले कुशल नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सेना के प्रति आभार जताया जाएगा। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई।

तिरंगा यात्रा अभियान के जयपुर संभाग समन्वयक एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा राजधानी जयपुर में 15 मई को निकाली जाएगी। यात्रा गुरुवार सुबह 10 बजे अल्बर्ट हॉल से शुरू होगी और बड़ी चौपड़ तक जाएगी। यात्रा न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए चौपड़ पर संपन्न होगी। वहां पर भारतीय सेना के पराक्रम, वीरता और शौर्य को सलाम करते हुए देश की सुरक्षा के लिए जवानों का आभार व्यक्त किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा में स्टूडेंट्स, विभिन्न एनजीओ, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

बैठक में तिरंगा यात्रा प्रदेश समन्यवक अंकित चैची, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य, पूर्व विधायक एवं तिरंगा यात्रा जयपुर संभाग समन्वयक रामलाल शर्मा, विमल अग्रवाल, रघुनाथ नरेडी, प्रेम सिंह बनवासा, जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, जयपुर देहात उत्तर अध्यक्ष सुरेश सैनी, जयपुर देहात दक्षिण अध्यक्ष राजेश गुर्जर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश प्रवक्ता डॉ अपूर्वा सिंह, नगर निगम जयपुर हैरिटेज महापौर कुसुम यादव, नगर निगम जयपुर ग्रेटर उपमहापौर पुनीत कर्णावट, भवानी सिंह राजावत, पूर्व मीडिया संयोजक विमल कटियार, आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी रवि नैय्यर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत, जयपुर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पुरूवंशी आदि उपस्थित रहे।

 

जयपुर ब्यूरो चीफ राजीव सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!