थाना बनकटा पुलिस द्वारा एक अदद पिकअप वाहन से 06 राशि गोवंशीय पशु के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

दिनांक 17.06.2023 को प्रभारी निरीक्षक बनकटा मय पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अपराध, तालाश वांछित अभियुक्त हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर बनकटा सिरसेत के पास से 01 अदद पिकअप नं0 BR 29 GA2788 पिकअप मैजिक से 06 राशि गोवंशीय पशु लदे हुए पकड़े गये। बरामद पशुओं व वाहन को कब्जे में लेते हुए 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता क्रमशः 1. केशव गौड़ पुत्र बृजनन्द शाह निवासी बढया पुनक थाना दरौली जिला सिवान बिहार 2. जमशेद शेख पुत्र अलीमाम शेख निवासी चनौर पश्चिम टोला थाना धनौती जिला सिवान बिहार 3. रफी खान पुत्र जलील खान निवासी खगौरा थाना धनौती जिला सिवान बिहार बताया । उक्त के सम्बन्ध में थाना बनकटा पुलिस द्वारा धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः
1. प्र0नि0 मुकेश कुमार मिश्रा थाना बनकटा जनपद देवरिया
2. उ0नि0 रिद्दवन सिंह थाना बनकटा जनपद देवरिया
3. का0 देवेन्द्र आजाद थाना बनकटा जनपद देवरिया
4. का0 जितेन्द्र कुमार थाना बनकटा जनपद देवरिया
5. का0 चन्दन मौर्य थाना बनकटा जनपद देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!