देवरिया
🏆देवरिया की बेटी दीपशिखा ने लहराया परचम!
राज्य स्तरीय सीनियर समन्वय तैराकी प्रतियोगिता में तैराकी संघ के कोच अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में देवरिया की होनहार बेटी दीपशिखा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जनपद का नाम रोशन कर दिया।

सामान्य परिवार से निकलकर मेहनत, लगन और हौसले के दम पर हासिल यह स्वर्णिम उपलब्धि देवरिया की हर बेटी के लिए प्रेरणा है।
दीपशिखा की इस शानदार उपलब्धि पर देवरिया जिला तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती अध्यक्ष गांगतेश्वर सिंह कोषाध्यक्ष संजीव दुबे जीवन रक्षक संध्या गुप्ता व निखिल मिश्रा की तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। 💐
❤️ दीपशिखा ने कहा—
“ये मेरे देवरिया वालों का प्यार और दुलार है, जिसकी बदौलत आज मैं यहां तक पहुंच पाई हूं।”
दिलीप भारती की रिपोर्ट