सैपऊ 22 जुलाई
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा कानूनों, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन सेवाओं 112 एवं 1930 के बारे में जागरूक किया जा रहा है