राजाखेड़ा – पार्वती नदी में बढ़ा जलस्तर आगई बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं इससे बड़ा है जलस्तर

राजाखेड़ा – पार्वती नदी में बढ़ा जलस्तर आगई बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं इससे बड़ा है जलस्तर

पुलिस ने लाउडस्पीकर से किया अलर्ट – नदी किनारे न जाएं, सेल्फी न लें थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर

पार्वती नदी में तेज बहाव को देखते हुए राजाखेड़ा पुलिस अलर्ट मोड पर है।

आज पुलिस की गाड़ी नदी किनारे पहुंची और लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को चेतावनी दी गई।

अनाउंसमेंट में कहा गया
“सभी ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि बांध के 4 गेट खोल दिए गए हैं, इसलिए पार्वती नदी में तेज बहाव के साथ पानी आएगा। बिल्कुल भी नदी के नजदीक न आएं, क्रॉस करने की कोशिश न करें और सेल्फी वगैरह लेने की कोशिश न करें, इससे जान की हानि हो सकती है।”

पुलिस मौके पर तैनात है और लोगों से अपील कर रही है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!