कार्यकर्ता बूथ पर जाकर सक्रिय भूमिका निभाएं: राजवीर सिंह राजावत
भाजपा की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई
आज दिनांक 1 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी, जिला धौलपुर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक वर्चुअल बैठक Webex प्लेटफॉर्म के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी रवि नैय्यर, सह संगठन प्रभारी गोविंद चौधरी, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पूर्व विधायक सुखराम कोली, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगमोहन बघेल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बांके लाल लोधा सहित जिले के सभी मण्डलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुड़े।
बैठक में ग्रामीण विकास रथ, मण्डल प्रवास, जिला कार्यसमिति बैठक एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर की सक्रियता है, हमें बूथ स्तर पर अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। राजावत ने निर्देश दिए कि 2, 3 एवं 4 मई को आयोजित मण्डल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी एवं सह-प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन की जमीनी संरचना को सुदृढ़ करें और प्रत्येक बूथ तक सक्रिय संपर्क स्थापित करें।
साथ ही उन्होंने बताया कि जिला कार्यसमिति की आवासीय बैठक की संभावित तिथियाँ 19, 20 एवं 21 मई निर्धारित की गई हैं, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
धौलपुर जिला संगठन प्रभारी रवि नैय्यर ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम और ग्रामीण विकास रथ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों को जन-जन से जोड़ने का माध्यम बनाए। उन्होंने विशेष रूप से प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण को सुनिश्चित करने का आह्वान किया
सभी ने मिलकर बैठक में यह संकल्प लिया गया कि 2, 3 एवं 4 मई को मण्डल प्रवास कार्यक्रम को पूर्ण सक्रियता के साथ सफल बनाया जाएगा, ग्रामीण विकास रथ को गांव-गांव तक पहुँचाया जाएगा,
19, 20 एवं 21 मई को प्रस्तावित जिला कार्यसमिति बैठक को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा,
और ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाएगा।
जिला मंत्री विजय त्यागी द्वारा इस वर्चुअल बैठक का प्रभावी ढंग से संचालन किया गया एवं वर्चुअल बैठक से जुड़े सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गयाlब्यूरो चीफ़ मनोज राघव धौलपुर