हिंदु समाज को पूर्वजों की विरासत और संस्कृति की ओर लोटना जरूरी है : रौनक

हिंदु समाज को पूर्वजों की विरासत और संस्कृति की ओर लोटना जरूरी है : रौनक

हिंदू सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़, लेकिन स्थानीय लोगों की संख्या रही कम

टहरी/सैपऊ

धौलपुर जिले के टहरी गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें टहरी मंडल के आठ गांवों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म को बचाने के लिए लोगों ने अपनी बात रखी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की।
आरएसएस जिला प्रचारक रौनक ने कहा कि हिंदू समाज को अपने पूर्वजों की विरासत और संस्कृति की ओर लौटना है, जिससे हिंदू सनातन संस्कृति की रक्षा की जा सकती है, यह समाज के लिए बेहद जरूरी है

 

इसके अलावा डॉ. राजेंद्र त्यागी सहित अन्य वक्ताओं ने भी रखे अपने विचार । इस अवसर पर श्रीमती शारदा आर्य सहित टहरी और आसपास के आठ गांव के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और जिनकी संताने अधिक हैं, उन्हें वीरमाता का सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रौनक जिला प्रचारक आरएसएस, महावीर प्रसाद कुलश्रेष्ठ रिटायर्ड तहसीलदार, नरेंद्र त्यागी, शारदा आर्य, आकांक्षा भार्गव, डीके बंसल, पूर्व सरपंच पूरन सिंह कुशवाहा , पूर्व सरपंच लडली मोहन त्यागी, सूरजभान शर्मा,डीके कुशवाहा, पूर्व उपसरपंच महाराज सिंह त्यागी, पूर्व सरपंच हाकिमसिंह ,सुरेंद्र सिंह डीलर, पटवारी अशोक कुरश्रेष्ठ, राजेश आचार्य, रोहित गुर्जर, राजाराम त्यागी,राकेश राजपुर,भंवरसिंह दलेलपुर, जंडेल बघेल, सुरेश जाटव, फतेह सिंह सहित टहरी मंडल के विभिन्न गांव से आए सर्व समाज गांव टहरी, टहरी का पूरा ,नौरंगाबाद राजपुर, जमालपुर, दलेलपुर, मानपुर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । हिंदू विराट सम्मेलन के हिसाब से आसपास के लोगों ने दिखाई रुचि जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे,” विराट हिन्दू सम्मेलन, टहरी” में मंडल के ग्राम टहरी,टहरी का पुरा, राजपुर, मानपुर, लंगोटपुरा ठेकुली, जमालपुर एवं दलेलपुर के आमजन के साथ आस-पास के लगभग 1200-1250 से अधिक पुरुष, महिलाओं एवं युवक-युवतियों ने उत्साह से भाग लिया। टहरी के आमजन द्वारा भोजन-प्रसादी रखी गई।

 

सैंपऊ से रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!