जयपुर
डिप्टी सीएम डॉ. प्रेम चंद बैरवा से मिले मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (इंडिया) के सीईओ कृष्ण कुमार उपाध्याय, संस्था की गतिविधियों से कराया अवगत…!!
जयपुर…मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेम चंद बैरवा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान उपाध्याय ने बताया कि मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स देश-विदेश में प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा शिक्षा, खेल, कला और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जा रहा है..डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।
इस अवसर पर आपसी सहयोग और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई…!!
जयपुर से हेमंत दुबे