बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
एनसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में डीएवी कथारा के कैडेट्स ने लहराया परचम, स्वर्ण और रजत पदक जीतकर बढ़ाया स्कूल का मान
17 जुलाई शुक्रवार को बोकारो जिला क़े डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा के एनसी कैडेट्स ने 22वीं झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट्स को गुरुवार को स्कूल की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया।7 से 16 जुलाई तक चला यह शिविर अनुशासन, नेतृत्व, खेल और सह-पाठ्य गतिविधियों पर आधारित था। इसमें स्कूल के कैडेट्स ने कई पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।नव्या अंबिका कुमारी ने टग ऑफ वॉर और पोस्टर मेकिंग में स्वर्ण पदक तथा वॉलीबॉल में रजत पदक जीता। रितेश कुमार और लक्ष्य कुमार ने टग ऑफ वॉर में स्वर्ण और हर्षित रजक ने वॉलीबॉल में रजत पदक हासिल किया। शिविर में भाग लेने वाले सभी कैडेट्स को प्रमाण-पत्र भी दिए गए।झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान ने कहा कि एनसी अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की पाठशाला है। यहां मिला प्रशिक्षण छात्रों में आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। इस उपलब्धि में एनसीसी आर्मी विंग के सीटीओ शिवप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन और शिक्षकों की मेहनत की अहम भूमिका रही। स्कूल प्रशासन ने कहा कि आगे भी छात्रों को ऐसी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाएगा।