बोकारो में प्रशासन की सख्ती अवैध बालू खनिज का प्रेशर करते हुए दो ट्रैक्टर किया जप्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बोकारो में प्रशासन की सख्ती अवैध बालू खनिज का प्रेशर करते हुए दो ट्रैक्टर किया जप्त

बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार देर रात बोकारो जिला के चंदनकियारी से धनबाद जाने वाले मुख्य पथ पर झरना बस्ती के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमे अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेशर करते हुए दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया खनन कर परिवहन किए जा रहे दो ट्रैक्टर को प्रशासनिक टीम ने पकड़ा। मौके पर वाहन के वैध कागजात नहीं पाए जाने पर हाईवा को विधिवत जब्त कर अमलाबाद ओपी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो सहित संबंधित थाना की पुलिस बल सक्रिय रूप से मौजूद रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक जांच-पड़ताल कर कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अवैध बालू खनन, स्टोन चिप्स खनिज का उत्खनन और परिवहन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में लगातार जांच अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अवैध खनन से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस छापेमारी की खबर से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!