10 जून को पेटरवार में वन संरक्षण कार्यशाला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक को सौंपा गया आमंत्रण

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

10 जून को पेटरवार में वन संरक्षण कार्यशाला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक को सौंपा गया आमंत्रण

बोकारो :आगामी 10 जून 2026 को पेटरवार वन विभाग परिसर में आयोजित होने वाली वन संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वन बचाव समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में प्रधान मुख्य वन संरक्षक से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सौंपा तथा कार्यशाला में शामिल होने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल में वन बचाव समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो, मो. सुलेमान, कार्तिक महता, आनंद महतो, गंगाधर महतो एवं रंजीत महतो शामिल थे।वन बचाव समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि जंगलों और पर्यावरण की रक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यशाला के माध्यम से लोगों को वन संरक्षण,जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मो.सुलेमान ने कहा कि वन केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि मानव जीवन और जैव विविधता का आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।कार्तिक महता ने कहा, “यदि वन सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक कर उन्हें इस अभियान से जोड़ना है।”
आनंद महतो ने कहा कि कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वन संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।गंगाधर महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, जबकि रंजीत महतो ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि 10 जून को आयोजित यह कार्यशाला वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!