मढ़वारानी में मां शाकाम्भरी देवी मंदिर का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

मढ़वारानी में मां शाकाम्भरी देवी मंदिर का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

मढ़वारानी (कोरबा) विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम मढ़वारानी में गंगमाली मरार पटेल समाज परिक्षेत्र मढ़वारानी एवं कोरबा के तत्वावधान में नव-निर्मित मां शाकाम्भरी देवी मंदिर का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालु, समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मंडल एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई प्राण-प्रतिष्ठा
महोत्सव के दौरान वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-पूजन, कलश यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। विद्वान आचार्य पंडित रमाकांत चौबे ने विधि-विधान के साथ मां शाकाम्भरी देवी की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण, भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।
समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक
समाज के वरिष्ठजनों ने अपने संबोधन में कहा कि मां शाकाम्भरी देवी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंदिर भविष्य में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति तथा परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महिलाओं और युवाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम में महिलाओं ने मंगल गीत, भजन और कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धामय माहौल बनाया। वहीं युवाओं ने आयोजन व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाकर समाज की एकजुटता का परिचय दिया।
जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फूलसिंह राठिया रामपुर विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजू देवी राजपूत महापौर कोरबा ने की। विशिष्ट अतिथियों में नरेंद्र देवांगन पार्षद, मनोज झा उपाध्यक्ष, लक्ष्मीबाई कंवर जनपद सदस्य तथा विश्राम कंवर कोथारी सरपंच, कृष्ण कुमार बिंझवार सरपंच पुरैना, संतोष कंवर जरवे सरपंच,राकेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
अतिथियों ने गंगमाली मरार पटेल समाज की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का भी संदेश दिया।
मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षकों एवं समाज के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने मां शाकाम्भरी देवी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
समाजजनों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
आयोजन को सफल बनाने में समाज के केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें दिलेश्वर पटेल (केंद्रीय सभापति), महेंद्र कुमार पटेल (केंद्रीय संचालक), शुक्रवार सिंह पटेल (जिलाध्यक्ष), रघुवीर प्रसाद (जिला उपसंचालक), रामू पटेल (जिला सचिव), टेकराम पटेल (क्षेत्रीय अध्यक्ष), अमृतलाल पटेल (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), लक्ष्मण पटेल (क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष), कुंवर प्रताप पटेल (क्षेत्रीय उपसंचालक), कौशल पटेल (क्षेत्रीय सचिव) कोरबा परिक्षेत्र से अध्यक्ष मिलन पटेल, उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, सह सचिव रामकुमार पटेल कोषाध्यक्ष,बोधराम पटेल सह कोषाध्यक्ष अर्जुन लाल पटेल,सहित अनेक समाजजनों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
क्षेत्र में चर्चा का विषय बना महोत्सव
मढ़वारानी में आयोजित यह भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव गंगमाली मरार पटेल समाज के इतिहास में एक गौरवपूर्ण और यादगार अध्याय बन गया। धार्मिक आस्था, सनातन,सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का यह आयोजन क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!