महासमुन्द// सांकरा
खगेश साहू
मो.9399359619
संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
जिले के सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, महासमुन्द जिले के पाटनदादर गांव निवासी अशोक साहू (कमरलाल साहू ) की 25 वर्षीय पुत्री रजनी की शादी धरमपुर गांव निवासी विरेंद्र प्रधान के पुत्र दिनेश प्रधान (दीगेश)के साथ हुई थी। शादी को अभी लगभग 1 वर्ष 3 माह ही बीता था।

परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही रजनी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में उसने कई बार अपने मायके में शिकायत भी की थी। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात रजनी का शव उसके ससुराल मे पाया गया। ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन सूचना मिलते ही मृतका के परिजन सुबह ही धरमपुर पहुंच गए और शव को अस्पताल ले आए। वहां परिजनों ने जमकर हंगामा किया और दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।———-हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप:मृतका के पिता अशोक साहू ( कमर लाल साहू ) ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि रजनी के अगर आत्महत्या की है तो पुलिस के आने से पहले क्यों फंदे से उतारा गया है, परिजनों का कहना है की जब रजनी को फंदे से उतारा गया तब बिना पुलिस बिना सरपंच पंच व कोटवार भी उपस्थित नही थे। इससे स्पष्ट होता है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। परिजनों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि आरोपी दिगेश प्रधान (दिनेश)दहेज के लिए हत्या की गई है । उन्होंने कहा कि यदि इस बात की जानकारी पहले होती तो वे अपनी पुत्री की शादी वहां कभी नहीं करते।