बहनों के सम्मान में स्वर्णाक्षरों से लिखी जाएंगी तारीख 10 जून 2023

Report-इदरीश विरानी 

भैंसदेही :- जून माह की 10 तारीख को प्रदेश के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ेगा, जो स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। एक बार फिर मध्यप्रदेश देश मे अपनी एक अलग पहचान लेकर उभरा है।इस दिन प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उत्साह लाने के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक-एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये गए। 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री चौहानं द्वारा योजना की घोषणा कर 35 दिनों तक अभियान चलाया। जिसमे लगभग 1 करोड़ 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुवे। उन सभी आवेदकों का परीक्षण कर पात्र आवेदक बहनों के खातों के केवाईसी कार्य युद्व स्तर पर करवाया गया। परिणाम स्वरूप 1 जून से पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र भी वितरण करवाये। जिसके बाद अपने वादे के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की योजना में पात्र बहनों के खातों में राशि हस्तांतरित की। देश की अनूठी इस योजना के प्रति बहनों में जो उत्साह देखने को मिला है।

प्राचीन शिव मंदिर पर दिखाया लाइव प्रसारण
भैंसदेही नगर परिषद द्वारा श्री चौहानं के लाइव प्रसारण के कार्यक्रम को मुख्यालय के प्राचीन शिव मंदिर पर चलाया गया। जिसमें सैकड़ो बहनों की उपस्थिति रही। बहनों ने पहले प्रदेश के मुखिया श्री चौहानं के दीर्घायु और स्वस्थ रहने के लिए पूजा पाठ कर भजन कीर्तन किये । उसके बाद कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम को देख रही बहनों के चहरे पर एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। जब मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की , बहनों ने भी भाई का हर सुख दुख में साथ देने का भरोसा दिलाया। इस दिन और समय को यादगार बनाने के लिये नगर परिषद की और से पूरी तैय्यारी की गई थी।प्रदेश की सवा सौ करोड़ बहनों में मुख्यालय की 1996 लाडली बहने भी शामिल है जिनके खाते में राशि भेजने का काम भाजपा सरकार ने किया। कार्यक्रम में अलग ही उत्सव का माहौल रहा।कार्यक्रम के पश्चात लाडली बहनों के स्वागत में सुंदर सुंदर नृत्य की कन्याओं ने प्रस्तुति दी। जिसे आवाज़ संस्था के माध्यम से कार्यक्रम को रखा गया था। लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री ने बताया कि अब 21 वर्ष की बहनों को भी लाडली बहना योजना में शामिल किया जायेगा। साथ इस राशि को धीरे धीरे बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह तक किया जायेगा।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में मुख्यरूप से नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी , उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुमसिंह किलेदार , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर , भाजपा पूर्व जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार , जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति सीताराम चडोकड , पार्षद सुज्जुसिह ठाकुर , पार्षद तारा मदन पाल , भाजपा नेता रम्मू बेले , ललित छत्रपाल , स्वदेश सरकार , महिला मोर्चा , प्रशासक रीता डेहरिया , सीएमओ ए आर सावरे , एव समस्त नगर परिषद स्टॉप के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एव भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!