राजमहल विधायक ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार को देर रात राजमहल प्रखंड के विभिन्न पंचायत में 5 योजनाओं का 21 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि मद निर्माण होने वाला पीसीसी सड़क,चबूतरा व जलमीनार का शिलान्यास किया।

पंचायत सैदपुर अंतर्गत एनएच 80 से होरेश मंडल के घर होते हुए सतीश मंडल के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण।

सैदपुर अंतर्गत ग्राम डुमरी में निमाई मंडल के घर से दुर्योधन मंडल के घर तक पीसीसी सड़क कि निर्माण।

पंचायत मोकीमपुर अंतर्गत गोढी टोला में पुस्तकालय के पास डीप बोरिंग जल मीनार का निर्माण।

पंचायत घाट जमनी अंतर्गत ग्राम टपुआ नया बस्ती में जल मीनार का निर्माण।

पंचायत घाट जमनी अंतर्गत ग्राम बुधवारिया राम कुमार मालाकार के घर के पास छत दार चबूतरा निर्माण।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभिन्न मूलभूत मांगों को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए युद्ध स्तर पर योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा राजमहल प्रखंड में मॉडल डिग्री कॉलेज का भव्य भवन बनकर तैयार हैं जिसका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा मिल पाएगा।मौके पर रहे सोनेलाल ठाकुर राजेश मंडल सागर मंडल सरवन मंडल शिव नारायण मंडल राज किशोर उपाध्याय निमाई मंडल बैजनाथ कुमार मंडल मुन्ना मंडल परमानंद मंडल रमन सा अमित कुमार प्रकाश मंडल रामनिरंजन मंडल विंदेश्वरी यादव प्रकाश मंडल बीरबल कुमार हरिदास मंडल जयप्रकाश मंडल रामचंद्र मंडल मनोज मंडल अमित मंडल वरुण चौरसिया उज्जवल प्रमाणिक राम कुमार मालाकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!