श्री अम्बे मोटर्स पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
सैपऊ धौलपुर रोड स्थित श्री अम्बे मोटर्स पर नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं समस्त पार्षदों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर उन्हें नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं
कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों के उज्ज्वल कार्यकाल, सफल नेतृत्व एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की गई साथ ही आशा व्यक्त की गई कि सभी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय, जनसेवा और विकास कार्यों के माध्यम से सैपऊ नगरपालिका क्षेत्र को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाएंगे सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास की कामना की गई
रवि तिवारी की रिपोर्ट