राजाखेड़ा में नारी शक्ति बंदन पर महिलाओं को किया सम्मानित

राजाखेड़ा में नारी शक्ति बंदन पर महिलाओं को किया सम्मानित—–नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने
नारी स्वावलंबन से ही राष्ट्र का विकास संभव —– जादौन

राजाखेड़ा —– राजाखेड़ा नगर पालिका सभागार में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में किया गया। शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से मिलने वाले लाभो को विस्तार से समझाया । राज्य सरकार व
केन्द्र सरकार की तरफ से वर्तमान में जो भी योजना संचालित की जा रही है ।उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित कर योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु महिलाओं को बताया गया । नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन द्वारा बताया कि पीएम विश्वाकर्मा योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में महिलाओ को जानकारी प्रदान की ।योजना में अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित कर ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ लेने के लिए बताया गया। कार्यक्रम में समस्त स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को समूह के माध्यम से अपना स्वयं का रोजगार खोलकर स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नाहरसिंह जाटव ने कहा कि महिलाए लघु उद्योग जैसे की सिलाई ,कढ़ाई, मोमबत्ती, अगरबत्ती बनाने का कार्य करें इस संबंध में बैंक के द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन द्वारा पालिका क्षेत्र की समस्त स्वयं सहायता समूह महिलाओ को उत्कृर्त्ष कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह जादौन, सामुदायिक संगठक विकास जैन , नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नाहरसिंह जाटव, रामू पार्षद, मोहर सिंह जादौन, जहूर खान पार्षद, पारस जमादार, संजय निषाद , सुरेश झा ,अशोक पहाड़िया, गौरेश कुमार,ममता देवी,तनु कुमारी ,उषा देवी, रचना शर्मा ,वेवी जाटव ,बेला खां, पार्षद एवं महिला उपस्थित रहे संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!