अपील: प्रतापपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने अवैध शराब भट्टी संचालकों से अपील कर कहा कि जल्द से जल्द शराब भट्टी को बंद करे

 प्रतापपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठियों की अब खैर नहीं। प्रतापपुर पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को मोनिया पंचायत के काशीवार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब भट्ठी तोड़ दी है। प्रतापपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पीएसआई सत्यामान कुंभकार,जमेदार रंजीत कुमार सिंह,एवं प्रतापपुर पुलिस के जवान छापेमारी अभियान में निकले। थाना क्षेत्र स्थित मोनिया पंचायत के काशीवार गांव पहुंचे तो बिहार–झारखंड से सटे नदी के किनारे अवैध तरीके से देशी शराब बनाते भट्टी पर नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भट्टी को तोड़ दिया। लगभग 30 लीटर महुआ शराब को जप्त किया गया। शराब बनाने के लिए बने चूल्हे तोड़ दिए गए। भट्टी तोड़ने के बाद शराब बनाने में इस्तेमाल बर्तन, ड्रम, चूल्हे आदि को भी नष्ट कर दिया गया। हालांकि पुलिस बल के पहुंचते ही अवैध देशी शराब भट्टी संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस शराब भट्टी संचालक का नाम जानकार थाने में नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमे पहला आरोपी राजकुमार यादव, पिता केदार यादव, दूसरा नंदू साव, पिता स्व लक्ष्मण साव, तीसरा महेंद्र चौधरी, पिता कौलेश्वर चौधरी,ये तीनो आरोपी बिहार के गया जिले के कोठी थाना अंतर्गत सोबड़ी गांव निवासी हैं। चौथा कारू यादव, पिता रामावतार यादव रियाशत डीह गांव का रहने वाला है। जिन्हे पुलिस जल्द पकड़कर जेल भेजने की दावे कर रही है।थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार अवैध शराब भट्टी चलने की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र में ऐसी कार्रवाई फिलहाल जारी रहेगी।जिसके बाद थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मीडिया से बात करते समय शराब भट्टी संचालकों से अपील किया है कि जो भी लोग अवैध रूप से शराब भट्टी चला रहे हैं वो जल्द से जल्द शराब भट्टी को बंद करने में ही उनकी भलाई होगी। अन्यथा पुलिस करवाई करते हुए शराब भट्टी को विनष्ट करेगी और साथ ही मामला दर्ज कर शराबभट्टीसंचालकों को जेल भेजने का काम करेगी।

                                                          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!