झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2021 के अवसर पर समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कोडरमा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2021 के अवसर पर समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा व अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, स्थापना उप समाहर्ता पारस यादव, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, नगर प्रशासक जितेंद्र कुमार जैसल, जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुवीर रंजन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी अविनाश कुमार समेत पदाधिकारी व कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!