गांव, गरीब व किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार-विनोद

 गांव, गरीब व किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही प्रदेश सरकार-विनोद

संसदीय सचिव ने बम्हनी में ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन कार्य का किया शुभांरभ

फोटो

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत बम्हनी में आज गुरुवार को जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान युवाओं की मांग पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जिम सामाग्री के लिए तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

                                 

आज गुरुवार को ग्राम पंचायत बम्हनी में ओवरहेड टैंक व पाइपलाइन कार्य का भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू, पूर्व सरपंच राजू यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, जनपद सदस्य हेमन्त डड़सेना, सरपंच खिलेश्वरी परमेश्वर साहू, सत्यभान जेंडरे, घनश्याम जांगड़े, माणिक साहू, सचिन गायकवाड़, मोनेश यादव, मन्त राम यादव मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरा ध्यान है। क्षेत्र में पौने तीन साल के कार्यकाल में सात सौ करोड़ से अधिक के कार्य कराए गए हैं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब व किसानों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गौधन न्याय योजना जैसे कदम उठाए गए हैं। राज्य शासन की योजनाओं का लाभ किसानों के साथ ही वनोपज संग्राहकों को मिल रहा है। इसका असर व्यापार में भी दिख रहा है। कृषि का विकास प्रदेश के विकास का मूल आधार है। राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों की आय में आमदनी हुई है। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सरकार की क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने युवाओं की मांग पर जिम सामाग्री के लिए तीन लाख रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन सोहन महतो ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपसरपंच कामता सोनी, राजू साहू, फलेंद्र निषाद, श्रीमती रामबाई साहू, श्रीमती गायत्री साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!