पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

 फतेहपुर/हथगांव :- थाना क्षेत्र की चौकी छिवलहा कस्बा स्थित नवाबगंज रोड पर एक मकान में पटाखें बनाते समय भयानक विस्फोट हो गया। जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया। और जांच में जुट गए 

       खागा तहसील क्षेत्र के हथगाम थाना अंतर्गत चौकी छिवलहा कस्बा के नवाबगंज स्थित आलेहसन पटाखें वाले पुत्र अहमद हसन के घर में दिनांक 22अक्टूबर दिन शुक्रवार की सुबह पटाखें बनाते समय आग लग गयी। जिसमें छिवलहा कस्बा निवासी गुलसन बानो उम्र 32 पत्नी जावेद,कनिजा बेगम उम्र लगभग 65वर्ष पत्नी आलेहसन पुत्र अहमद हसन, गौसपुर छिवलहा निवासी नगीना उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी मुन्ना गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि पटाखें बनाने का काम काफी समय से चल रहा है। और लाइसेंस धारक है। शुक्रवार की सुबह पांच लेडीजे पटाखे बनाने में काम कर रही थी।तभी अचानक तेज का धमाका हुआ और सारे मकान में धुआं धुआं सा छा गया। और चारों तरफ तेज धमाका व धुआं फैलते ही लोग दहसत में आ गये।घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। और स्थित गम्भीर बतायी जा रही है।     

                                                                            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!