मिशन शक्ति 3 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2021 को जनपद मुज़फ्फरनगर में नायिका मेगा इवेंट का आयोजन किया गया।

 नायिका मेगा इवेंट के अंतर्गत बालिकाओं को प्रशासन,माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग में उच्च पदों पर एक दिन की जिम्मेदारी दी गई।


  एक दिन की  सांकेतिक अधिकारी नायिकाओं के रूप में  जनपद मुज़फ्फरनगर के विभिन्न विद्यालयों ,

एम जी वर्ल्ड विज़न स्कूल, जैन कन्या इंटर कॉलेज, मेपल्स एकेडमी बुढाना, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, 

एस डी कन्या इंटर कॉलेज झाँसी की रानी व 

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा से 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया गया।


  नायिका मेगा इवेंट के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी के पद पर परिधि गर्ग, 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर श्रेया गर्ग, 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर दिव्या पंवार, 

नगर मजिस्ट्रेट के पद पर प्रिया, 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर दर्शना,

जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर शगुन,

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर निक्की व 

महिला थानाध्यक्ष  के पद पर पीहू अग्रवाल द्वारा कार्य किया गया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव आई ए एस,

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,

 नगर मजिस्ट्रेट 

अनूप कुमार, 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी

 डॉ महावीर फौजदार,

 जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, 

बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम व

 महिला थानाध्यक्ष 

संध्या वर्मा द्वारा छात्राओं का स्वागत व  अभिनंदन पुष्प व हस्ताक्षर युक्त नोट बुक व पेन भेंटकर किया गया एवं  पदभार के साथ साथ  मार्गदर्शन भी दिया गया तथा सम्बंधित विभाग के विषय मे विस्तारपूर्वक समझाया गया।


 कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा किया गया

 जिसमे 

मोहम्मद मुश्फेकीन,

 डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति( प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) व शिवांगी बालियान 

महिला कल्याण अधिकारी व संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


रिपोट अंकुर कुमार                                        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!