40 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

 40 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    

आनंद भोई  महासमुंद।कोमाखान पुलिस को 21 अक्टूबर 2021 को वाहनो की चेकिंग दौरान एक सिलवर रंग की कार आया जिसे नाका पर रोकने का ईशारा किया गया जो गाडी को तेजी से भगाने लगा जिसे अधिग्रहित बोलेरो वाहन से पीछा कर काली मंदिर टेमरी के पास रूकवाया गया वाहन क्रमांक UP 14 BF 1003 के चालक एवं पैसेंजर सीट में बैठे ब्यक्ति से वाहन में क्या है चेक कराओ कहने पर आना-कानी करने लगा जो शंका होने पर मौके पर आने जाने वाले राहगीर मनोज सतनामी, पीलाराम सतनामी को धारा 160 जाफौ का नोटिस देकर गवाहो के समक्ष वाहन चालक का नाम पता पुछने पर अजीत वर्मा पिता विनोद कुमार वर्मा उम्र 22 साल साकिन 38/447 कांशीराम कालोनी उरई थाना उरई जिला जालौन (उ.प्र.), तथा बगल सीट में बैठे ब्यक्ति ने अपना नाम सलमान मंसुरी पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 20 साल साकिन 464 करसन रोड़ नया पटेल नगर उरई थाना उरई जिला जालौन (उ.प्र.) का रहने वाला बताया ।आरोपियों के संयुक्त कब्जे से अवैध रूप से उक्त मशरूका 39 किलो 800 ग्राम जप्ती, 200 ग्राम सेम्पल कुल 40 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 800000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर कार क्र UP-14 BF-1003 किमती 200000 रू. मे परिवहन करते पकड़े गये जिनके कब्जे से 03 नग मोगबाईल किमती 12000 रू. एवं नगदी 6000 रू. जुमला किमती 118000 रू. को जप्त किया गया. आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नार.एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

                                                          

जिला महासमुंद आनंद भोई ललित भोई ब्यूरो चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!