समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान अचानक बेहोश हो गए।
उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आईपी सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।
कोर्ट में मौजूद आईपी सिंह के कुछ करीबियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि कई वर्षों से लम्बित एक मुकदमे में लंबे समय से गैरहाजिर रहने के चलते आईपी सिंह के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया था। गुरुवार को आईपी सिंह कोर्ट में हाजिर हुए तो उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया था।
आज उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान ही वह बेहोश हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1999-2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पूर्व सांसद रहे सत्यदेव सिंह और बीएसपी के पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू आमने-सामने आ गए थे। उस चुनाव में आईपी सिंह धीरू के समर्थनर मेंप्र चार करने पहंचे थे।
इसी दौरान विवाद हो गया था। मामले में दर्ज कराये गए मुकदमे में आईपी सिंह भी नामजद थे। यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा था। आईपी सिंह लम्बे समय से इस मुकदमे में गैरहाजिर चल रहे थे इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।
गुरुवार को आईपी सिंह इस मामले में कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अंतरिम जमानत की अर्जी दी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद गुरुवार को आईपी सिंह को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को उनकी जमानत पर सुनवाई हो रही थी। इसी दौरान वह बेहोश हो गए। फलस्वरूप उनको इलाज हेतु मेमोरियालास
अस्पताल में भर्ती कराया गया आ जहां उनके साथ में सपा के पूर्व मंत्री एस o पी o यादव भी मौजूद रहे ।आप को बता दें शुक्रवार को भी उनकी याचिका को भी खारिज कर दिया गया है।
R9 भारत बलरामपुर से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट