युवाओं ने सर्व प्रथम बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

नेहरू युवा केन्द्र धौलपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव लेखा एवं कार्यक्रम सहायक गजेंद्र सिंह डागुर के निर्देशन में सविधान दिवस का आयोजन अंबेडकर नगर धौलपुर में किया गया जिसमे सभी युवाओं ने सर्व प्रथम बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस मौके पर बबीता सिंह मंडल अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद युवा मंडल फिरोजपुर ने कहा की दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की संवैधानिक प्रक्रिया हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। धर्मनिरपेक्ष गणराज्य का संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है। विविधता से भरे देश को संविधान के जरिए ही एकता के सूत्र में पिरोया गया है। भारतीय संविधान की प्रतिकृति ना केवल संविधान के प्रति लोगों में समर्पण की भावना का बोध कराती है बल्कि उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत करती है। प्रतिकृति देश की भावी पीढ़ी को संविधान से अवगत कराने के लिए नेहरू युवा केंद्र हर वर्ष सविधान दिवस का आयोजन करता हैं।
अजय कुमार पूर्व एन वाई वी ने बताया कि संविधान के अध्ययन के लिए नेहरू युवा केंद्र में छात्रों और जिज्ञासुओं का आना-जाना बना रहता है। वह कहते हैं कि संविधान पर डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ बीआर अंबेडकर, पुरुषोत्तम दास टंडन, जगत नारायण लाल समेत 290 महानुभावों के हस्ताक्षर हैं।

नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!