जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा तहसील महसी अन्तर्गत बौण्डी, गोलागंज, कायमपुर, पिपरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण

 बहराइच 20 अक्टूबर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा तहसील महसी अन्तर्गत बौण्डी, गोलागंज, कायमपुर, पिपरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर विगत दिनों नेपाल व स्थानीय जगहों पर हुई अधिक वर्षा के कारण जनपद कीं नदियों का जल स्तर तेेजी से बढ़ने के कारण उत्पन्न हुए बाढ़ जैसे हालातों का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने गोलागंज चौराहे के निकट बांध पर बने सायफन से पानी रिसाव को तत्काल बंद कराने हेतु अधिशाषी अभियन्ता बाढ़ खण्ड बहराइच को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमित किसानों को बीमा का लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से कैम्प लगाकर प्रभावित कृषकों को बीमा का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी को जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि कृषि फसलों को बाढ़ से हुई क्षति का गाटावार आंकलन कराकर कृषि अनुदान हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामवासियों से जिलाधिकारी ने अपील की कि नदियों के किनारे न जाये और न ही अपने पशुओं को ले जायें, बच्चों को नदी में नहाने से मना करें।

Bahraich se ajit kumar

                                                                 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!