घुटास ब्लाक के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस पार्टी के सदस्यता लिए विधायक नें दिलाया सदस्यता की शपथ

 मंडला:-मंडला जिले के बिछिया विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा विधायक के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। आज 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को घुटास ब्लाक का दौरा किया। दौरा कार्यक्रम के दौरान   अध्यक्ष श्री हरि कुलेश जी के आह्वान पर एवं किशोर उइके सहित उनके साथियों के अथक प्रयासों से केवलारी खुर्द,छपरतला,सेरमी,भीमा, धनगाँव के ग्रामीण व भाजपा को  छोड़ने वाले भाई भवानी प्रसाद साहू अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी के रीतिनीति से प्रभावित होकर एवं बिछिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय नारायण सिंह पट्टा जी के कार्यशैली से प्रभावित होकर सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस पार्टी के शपथ पूर्वक सदस्यता ग्रहण किए।

              यह सच है कि कांग्रेस पार्टी सभी जाति,धर्म, समुदाय के लिए काम करने वाली पार्टी है। गरीब, मजदूर, किसान और संविधान के रक्षा एवं गाँधीवादी विचार धारा पर चलने, भारत को आजादी दिलाने वाली पार्टी के सिद्धांतो पर प्रेरित होकर महंगाई, बेरोजगारी,एवं चारों ओर अन्यया, अत्याचार,शोषण, और महिलाओं पर दिनों-दिन बढ़ती अत्याचार को रोकने के लिए घुटास मवर्ई ब्लाक के क्षेत्रों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं नें कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण किए।

      साथ ही आदिवासी कांग्रेस मंडला जिलाध्यक्ष राधेशाह मरावी के आदिवासी मूलनिवासी बहुजन समाज को अपने सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, आर्थिक,एवं राजनीतिक इतिहास के मंचों पर उद्बोधन से आदिवासी समाज के युवा वर्ग अब कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर समाज, संविधान,जल, जंगल, जमीन को बचाने कांग्रेस पार्टी में सैकड़ों युवा वर्ग शामिल हो रहे हैं।

          बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा जी न्याय प्रिय, मिलनसार, व्यक्तित्व के धनी,रात दिन जनता के साथ खडे रहने वाले विधायक के कार्यशैली प्रभाव से दिनों-दिन विधानसभा क्षेत्र के सभी भाईयों का कांग्रेस पार्टी में जुड़ना प्रारंभ हो चुका है।

     इस अवसर पर विधायक नारायण सिंह पट्टा, आदिवासी कांग्रेस मंडला जिलाध्यक्ष राधेशाह मरावी, घुटास ब्लांक अध्यक्ष हरि कुलेश जी, किशोर उइके जी, जिला महामंत्री रेवाराम साहू, विकास साहू, मुकेश साहू, इतवारी साहू, कांशीराम उइके, मत्तूसिह सैयाम,रामभरोस, आशाराम मरावी ,अमृत साहू, फूलसिंह मरावी,रतन नरते,आनंद सिंह धुर्वे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

R9 भारत संवाददाता

छत्रपाल मरावी जिला मंडला की रिपोर्ट  

                                                                      

                                                        

                                                                          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!