दशहरा के पावन पर्व में रक्षित केंद्र बैकुण्ठपुर में हुआ शस्त्र पूजा……

 आज दिनांक 15.10.2021 को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में दशहरा के पावन पर्व पर पूरे विधि विधान से परम्परागत शस्त्र पूजा की गई। उक्त शस्त्र पूजा में शस्त्रागार में मौजूद सभी अस्त्र-शस्त्र को सजाकर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मधुलिका सिंह, नगर सेना कमांडेंट डी सी शेखर समेत रक्षित केंद्र बैकुण्ठपुर, थाना कोतवाली के जवानों ने पूजा अर्चना की गई। पूजन के पश्चात सभी जवानों को प्रसाद  वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस कप्तान ने सभी को रामनवमी एवं दशहरा पर्व की बधाईयां दी। उक्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक हेमन्त टोप्पो, थाना प्रभारी कोतवाली अश्विनी सिंह समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना अजाक, थाना बैकुण्ठपुर सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

                                      

R9 भारत न्यूज़

संभाग हेड -अजीम अंसारी

कोरिया, सूरजपुर,सरगुजा छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!