छात्रवृत्ति व साइकिल घोटाले में 9 करोड़ 33 लाख रु गबन के मुख्य आरोपी जिला कल्याण पदाधिकारी समेत दो गिरफ्तार,साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से लगा दिया गया था कल्याण विभाग में आग

Location:Chatra
By:Kr Chandan

Anchor: चतरा पुलिस ने वर्ष 2017 में विकास भवन (कल्याण विभाग) चतरा में हुए अगलगी कांड समेत छात्रवृत्ति व साइकिल घाटाले में 9 करोड़ 33 लाख रु गब्न करने के प्रयास के मुख्य आरोपी जिला कल्याण पदाधिकारी आतुतोष कुमार समेत एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पत्रकार एनजीओ के खाते से नाजायज तरीके से लाखों रुपए ट्रांसफर करने का आरोपी था। मामले के दोनों आरोपियों को सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने गोड्डा से गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पुर्व भी मामले के दो आरोपी एनजीओ के दो पदिधिकारीयो मुरली श्याम द्विवेदी व आखौर्य बिभूति सहाय को हजारीबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। इस कांड के मुख्य आरोपी जिला कल्याण पदाधिकारी आशुतोष कुमार को मामले में संलिप्त पाते जाने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। जबकि एक अन्य कल्याण पदाधिकारी भोलानाथ लागुरी पर निलंबन के पश्चात विभागीय कार्यवाई चल रही है। वहीं नाजिर इंद्रदेव प्रसाद व अन्य कई अभियुक्त पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिए गए है। इसके अलावे अन्य की तलाश जारी है। इन आरोपियों पर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य अगलगी की घटना को अंजाम देने का भी आरोप है। इस मामले में तत्कालीन डीसी संदीप सिंह के निर्देश पर चतरा सदर थाना में निवर्तमान जिला कल्याण पदाधिकारी साधना जयपुरियार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!