बिटिया फाउंडेशन संस्था ने बाँटे गर्म शाल व कम्बल

बिटिया फाउंडेशन संस्था ने देवली स्थित अपना घर अनाथ आश्रम में गर्म शाल व कंबल बांटने का कार्यक्रम किया! इस विशेष मौके पर बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सीमा संख्यान मुख्य तौर से उपस्थित रही! इस मौके पर अनाथ आश्रम के संचालक श्रीमान प्रकाश बंसल भी उपस्थित रहे! कार्यक्रम की शुरुआत मानव सेवा ट्रस्ट के संयोजक प्रकाश बंसल ने अपने अभिनंदन भाषण के रूप में की! उन्होंने अपने भाषण में बिटिया फाउंडेशन का इस कार्यक्रम हेतु आभार प्रकट किया! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने अभिभाषण में मानव सेवा ट्रस्ट का आभार प्रकट किया उन्होंने इस कार्यक्रम को करने हेतु अनुमति प्रदान की! कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई उसके उपरांत सभी बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को गरम शॉल व कंबल बांटे! दोपहर के भोजन का आयोजन भी बिटिया फाउंडेशन संस्था के द्वारा किया गया! बिटिया फाउंडेशन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने अपने विचार सभी बुजुर्ग महिलाएं वह पुरुषों के साथ साझा किये! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मानव सेवा ट्रस्ट का भी धन्यवाद प्रकट किया कि उनके द्वारा ऐसे बुजुर्ग लोगों को रहने हेतु आश्रम की व्यवस्था करवाई गयी है! कार्यक्रम के अंत में बुजुर्गों के आह्वान पर हिमाचली डांस का आयोजन किया गया! सभी बुजुर्ग, बिटिया फाउंडेशन के सदस्य व मानव सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्य हिमाचली गानों पर खूब थिरके! राष्ट्रीय अध्यक्षा व उनकी पूरी टीम ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का समापन किया! इस कार्यक्रम में फाउंडेशन से कंचन चंदेल, माया, अंजू,रोहित, मंजू शर्मा, बेबी खान, व अन्य सदस्य विशेष रुप से उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!