असरगंज पुलिस सह सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल ने किया फ्लैग मांर्च

 असरगंज पुलिस सह सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल ने किया फ्लैग मांर्च 

                                             

राजेश कुमार असरगंज मुंगेर रिपोर्टर 

मुंगेर एसपी के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा, पंचायत चुनाव, तारापुर उपचुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने को लेकर असरगंज थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह एवं एसएसबी एसआई सारिक अली खान के नेतृत्व में फ्लैग मांच किया गया । फ्लैग मार्च सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग स्थित मासूमंगज दुर्गा मंदिर से व्रिक्रमपुर, रहमतपुर बाशा, असरगंज मुख्य बाजार राजबनैली दुर्गा मंदिर जलालाबाद असरगंज बस स्टैण्ड दुर्गा मंदिर तक निकाला गया। इस दौरान दो पहिया वाहन चालक को यातायात नियम पालन करने का हिदायत दी गई साथ ही दुकानदारों को सड़क पर दुकान नहीं लगाने का निर्देश दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा मेला एवं विसर्जन के दौरान अशांति फैलाने तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!