खैरागढ़ में जनता कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि सरपंच _पंच कार्यकर्ता सहित 500 कांग्रेस में शामिल

कहा, दिवंगत विधायक देवव्रत की इच्छा पूरी की, जनता कांग्रेस का कोई वजूद नहीं

रायपुर 5 दिसंबर – जनता कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि, जनपद सदस्य समाज प्रमुखों सहित सैकड़ों पंच,सरपंच और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश कर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया, उन्होंने कहा यह प्रदेश का सौभाग्य है कि बघेल जी जैसा सशक्त मुख्यमंत्री मिला है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का गौरव वापस लौटा है। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह भी चाहते थे कि हम सब कांग्रेस में शामिल हों, आज उनकी इच्छा पूरी हो गई है।संभवत बाक़ी साथी भी घर वापसी करेंगे, कार्यकर्ताओं ने हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर विनोद तिवारी के प्रति आभार जताया, जिनके सहयोग से यह कांग्रेस प्रवेश सुगम हो सका।

जड़ों की ओर लौटे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेलके नेतृत्व में आस्था जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस मूल के ही लोग हैं। कांग्रेस से कभी अलग महसूस ही नहीं किया। तत्कालीन राजनीतिक हालात की वजह से अपने नेता के साथ गए थे। जैसा सब जानते हैं कि स्वर्गीय देवव्रत जी ने कांग्रेस में आने की इच्छा जताई थी। हम सब उनकी अंतिम इच्छा को पूरी कर रहे हैं। खैरागढ़ की जनता प्रसन्न है और कांग्रेस के लिए मन से, वचन से और कर्म से कार्य करने का संकल्प लेती है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने कहा स्व देवव्रत सिंह भी घर वापसी चाहते थे किंतु आज वो हमारे बीच नही रहे, उपस्थित जनता कांग्रेस के सभी साथियों की घर वापसी पर मै बधाई शुभकामनाएँ देता हूँ, इससे निश्चित तौर पर कांग्रेस को मज़बूती मिलेगी आगे सभी को मिल कर एक साथ पार्टी की मज़बूती के लिए कार्य करना है

कृषि मंत्री श्री रवीन्द्र चौबे जी ने भी स्व देवव्रत सिंह को स्मरण किया बताया की देवव्रत सिंह घर वापसी चाहते थे और हर जगह खुल कर कांग्रेस से पक्ष में अपना समर्थन भी व्यक्त करते थे मरवाही में भी उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में कार्य किया, आप सभी का घर वापसी का हम स्वागत करते है सभी को एक जुट हो कर आगे काम करना है

जनता कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त

कांग्रेस में प्रवेश करने वालों ने कहा कि अब खैरागढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ में भी जनता कांग्रेस का न अस्तित्व है न भविष्य। कांग्रेस ही कार्यकर्तायों की ताकत है, उनका गुरूर है। कांग्रेस ही देश का भविष्य है। माननीय भूपेश बघेल के नेतृत्व से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ का भविष्य स्वर्णिम है।

कांग्रेस प्रवेश के इस कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती ममता राजेश पाल, दयालु वर्मा, शिरीष मिश्रा, किशून मिर्चें, आदि थे

R9 भारत गोपी वर्मा छुईखदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!