रोहतास जिला के बिक्रमगंज में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार की हत्या

 रोहतास ब्यूरो:–रवि प्रकाश।

रोहतास जिला के बिक्रमगंज में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार की हत्या !!! 

लोकेशन:- बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन के समीप

                                            

एंकर:–■ एक बड़ी खबर रोहतास जिले के बिक्रमगंज से आ रही है जहां पंचायत चुनाव से पहले ही बेख़ौफ़ अपराधियो के द्वारा दिनदहाड़े ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर शहर में देखते ही देखते आग की तरह फैल गई और देखने वाले लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।  युवक को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों के द्वारा गोली मार देना ये बात साबित करता है कि अपराधी पुलिस के दबाव में तनिक भी नही है ,और रेलवे स्टेशन के समीप गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है। मृतक युवक धारुपुर वार्ड संख्या 21 का निवासी बताया जाता है। मृतक युवक स्वर्गीय मुरारी प्रसाद सिंह का 37 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल अभी घटना का स्पष्ट रूप से कारण नही पता चल पाया है,उधर स्थानीय युवको ने बिक्रमगंज देहरी मार्ग को रोक रखा है और वरीय अधिकारियों की बुलाने की मांग कर रहे है,तथा शव को पुलिस को कब्जे में लेने से  सख्त मना कर दिया। 

                                        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!