पंचायत चुनाव को लेकर अहम मीटिंग का आयोजन प्रधान कॉम्प्लेक्स धौलपुर में किया गया।

 धौलपुर

 आज दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को जिले में होने जा रहे पंचायत चुनाव को लेकर 

पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी पूर्व मंत्री व पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में चुनाव सह प्रभारी पूर्व मंत्री जीतेन्द्र मीणा,सांसद मनोज राजोरिया ,जिला प्रभारी पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बैडम,प्रदेश उपाध्यक्ष  व भरतपुर सम्भाग प्रभारी मुकेश दाधीच,टोंक विधायक कैलाश चौधरी की उपस्थिति में अहम मीटिंग का आयोजन प्रधान कॉम्प्लेक्स धौलपुर में किया गया। 

                                          

बैठक में मण्डल स्तर पर लगाये गये चुनाव प्रभारी व मण्डल अध्यक्षो पर जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव लड़ने के इक्षुक प्रत्याशियों द्वारा आये गए आवेदन पत्र पर बिंदुवार चर्चा की गई। 

जिला अध्यक्ष श्रवण वर्मा ने बताया कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी  उसी प्रत्याशी को टिकिट देगी जो जनता के बीच का हो और जनता की सेवा करना ही उसका ध्येय हो। 

                                       

वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इस चुनाव में धरातल पर पूरी लगन से काम करेगा और जिले में भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रमुख बनायेगे  एवं पंचायत समिति प्रधान भी भाजपा का ही बनेगा, इस अवसर पर पूर्व विधायक बसेड़ी सुखराम कोली अशोक शर्मा जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया आज वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे

नरेश शर्मा

ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!