महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अम्बरपुर मे वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अम्बरपुर मे वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

राजाखेड़ा—- राजाखेड़ा कस्बे के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अम्बरपुर में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति अध्यापक कालीचरण अध्यापक एवं अजय पाल सिंह जादौन, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शरद भटनागर, राजकीय विद्यालय भीमपुराके प्रधानाध्यापक, नयागांव प्रधानाध्यापक लाखन सिंह तोमर द्वारा मां सरस्वक्षती के चित्र पर दीप प्रज्वलति एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र एवं छात्रों द्वारा सास्कृति नृत्य एवं देशहित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।भामाशाहौ द्वारा अनुदान एवं सहयोग प्रदान किया गया ।प्रधानाध्यापिका शरद भटनागर ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंबरपुर के लिए नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन द्वारा दो पंखे भेंट किए गए। अम्बरपुर केभामाशाहौ द्वारा विद्यालय परिवार को भरपूर सहयोग प्रदान किया। एवं विद्यालय द्वारा नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा सास्कृति नृत्य एवं देश हित लोकगीतों कोसुनकर भामाशाहो ने भरपूर आनंद प्राप्त किया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय केअध्यापकों, महेंद्र कुमार एवं मोहन श्याम द्वारा मुख्य अतिथि एवं स्थानीय पूर्व प्रधानाध्यापक कालीचरण, अजय पाल सिंह जादौन, राज्यकीय विद्यालय भीमपुरा, के प्रधानाध्यापक, नयागांव प्रधानाध्यापक लाखन सिंह तोमर, चौढेरा विद्यालय अंबरपुर के प्रधानाध्यापक प्रियेश(रिंकू )यादव को साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। भामाशाहो द्वारा 51 किलो मिष्ठान वितरण हेतु विद्यालय को उपलब्ध कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले नन्हे मुन्ने छात्र-छात्रा को स्मृति चिन्ह एवं पेन, कॉपी ,वस्त्र आदि से सम्मानित किया गया।भामाशाहों को महात्मा गांधी विद्यालय प्रधान अध्यापिका शरद भटनागर द्वारा समस्त भामाशाहो को साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं गठबंधन भामाशाहो द्वारा नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया । ।कार्यक्रम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय प्रधानाध्यापिका शरद भटनागर अध्यापक महेंद्र सिंह, मोहन श्याम ,अर्चना कुमारी ,सोनम, प्रियंका ,एवं भामाशाह प्रेमसिंह जादौन रामभजन जादौन, दर्शन सिंह जादौन ,रविंद्र जादौन,बचन सिंह जादौन, विनोद कुमार ,सोरन सिंह प्रजापति, लाखन सिंह ठाकुर ,करण सिंह जाटव ,राजेंद्र प्रसाद ,प्रेम सिंह जाटव ,छीतर प्रसाद नेताजी, सुभाष सिंह ,रणवीर सिंह ,बीरी सिंह ,माखन सिंह ,भीकमसिंह, सुरेश शर्मा, माता प्रसाद, दिनेश दूधिया, ओमप्रकाश जाटव, शिवचरण जाटव ,अर्जुन सिंह जाटव, प्रमोद, माधौ सिंह ठाकुर सुरेश पार्षद,सुरेश उपाध्याय, आदि गढ़मान्य भामाशाह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार आचार्य के द्वारा किया गया। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!