कांग्रेस प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष ने केबिनेट में ओबीसी मंत्री (यादव) बनाने की मांग की l

कांग्रेस प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष ने केबिनेट में ओबीसी मंत्री (यादव) बनाने की मांग की l

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट

 

चंदवारा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह कोडरमा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने नव गठित झारखंड सरकार के मंत्री मंडल में ओबीसी की भागीदारी विशेष कर यादव समाज के प्रतिनिधित्व का मांग किया है। श्री सहाय ने कहा कि हम सब के नेता राहुल गांधी ने भी ओबीसी के भागीदारी पर बल दिया है जबकि बरही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर यादव अकेला उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल में कांग्रेस के सार्वभौम नेता है। ओबीसी सहित सभी समाज में इनकी मजबूत पकड़ है। चंपई सोरेन के सरकार में उमा शंकर अकेला को मंत्री पद दिए जाने से ओबीसी सहित सभी समाज में एक बेहतर संदेश दिया जा सकता है। गरीबों, जरूरतमंदों एवं अन्याय के विरुद्ध हमेशा आवाज उठाने वाले अकेला यादव साफ छवि के अनुभवी नेता हैं जो आमजन को सरल उपलब्ध रहते हैं। वही मंत्री बनने के लिए मांग करने वाले में चंदवारा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, जिला के उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, अशोक सिंह, आशीष पांडेय, मुंशी यादव प्रदीप सिंह, मनोज शर्मा, कोलेश्वर साहू विनोद यादव, प्रमोद वर्मा दिलीप राणा, मनोज साहू, वरुण यादव, राजू मोदी, प्रकाश यादव, पूर्व मुखिया वीरेंद्र पासवान, मोहम्मद नसीम, मुशर्रफ़ खान, लालदेव साहू वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव,जय नारायण रजक, संजय शर्मा, सोनू वारसी, सुबोध कुमार मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंत मेहता, अरविंद सेठ सहित कोडरमा जिला एवं विभिन्न प्रखंड के कांग्रेसजन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!