राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक.. 12 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंचेगी कटघोरा.. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह

R9 भारत से जिला ब्यूरो चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक.. 12 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंचेगी कटघोरा.. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह


कोरबा//कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली है। प्रदेश के 7 जिलों से होकर राहुल की यात्रा गुजरेगी। राहुल गांधी के “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” 11 फरवरी कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के भैसमा होते हुए कोरबा जिले में प्रवेश करेगी, 11 फरवरी को कोरबा में रात्रि विश्राम पश्चात 12 फरवरी को कटघोरा विधानसभा के चोरभट्टी के पास से स्वागत कार्यक्रम प्रारम्भ होते हुए छुरी, जेन्जरा चौक, महाविद्यालय के पास कटघोरा नगर के मुख्य चौराहे शहीद वीर नारायण चौक यात्रा पहुंचेगी। कटघोरा नगर में राहुल गांधी की यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्य चौक पर राहुल गांधी 10 मिनट जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तानाखार ( बरपाली ) के पास दोपहर का भोजन करने के बाद यात्रा पोंडी उपरोडा होते हुए सरगुजा जिला पहुंचेगी।
इस यात्रा में कोरबा जिले से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसे लेकर कटघोरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने व उनकी तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक रखी गई। कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, “राहुल गांधी प्रदेश के 7 जिलों में लगभग 536 किलोमीटर की यात्रा करने वाले हैं। वह छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता के बीच पहुंचेंगे।”
कांग्रेस ने यात्रा में प्रशासन से की सहयोग की अपील
दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ने न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र से न्याय यात्रा शुरू की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम जनता के लिए सड़क के किनारे राहुल गांधी से मिलने और उनका अभिवादन करने की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने की और यात्रा में प्रशासन से सहयोग की अपील की है।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस यात्रा में शामिल होने पूरे प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने को कटघोरा विधानसभा के सभी ब्लॉक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित जिले के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस कमेटी ने अभी से कार्यकर्ताओं को इसके लिए यात्रा में शामिल होने वालो की लिस्ट तैयार करना शुरू कर दिया है।
यात्रा के दौरान राहुल सीधे जनता के संपर्क में आएंगे
राहुल गांधी की यात्रा छत्तीसगढ़ के सात जिलों से गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी रोड शो करेंगे। इसके बाद वे अंबिकापुर में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों को आम जनता को बता कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। इस यात्रा के दौरान राहुल सीधे जनता के संपर्क में आएंगे। आम जनता से रूबरू होकर बातचीत करेंगे। न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के सात जिलों में पहुंचेंगे। लगभग 536 किलोमीटर की उनकी यात्रा अंबिकापुर में आमसभा के बाद राज्य की सीमा से बाहर निकल जाएगी।
कटघोरा में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर के साथ कोरबा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य हरीश परसाई, कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव लखनपाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा के अध्यक्ष गोरे लाल यादव, सांसद प्रतिनिधि लाल बाबू ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असरफ मेमन, नगर पालिका अध्यक्ष कटघोरा रतन मित्तल, नगर पालिका दीपका की अध्यक्षा संतोषी दीवान, तनवीर अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ शेख इश्तियाक, युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राज जायसवाल, हसन अली, युंका कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा, पार्षद जयनारायण कंवर, रामकुमार कंवर, सजन सिंह, रोशन मोहम्मद, मोहन लदेर, विनय बिंझवार, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष प्रभा तंवर, बांकी मोंगरा महिला ब्लॉक अध्यक्ष संतोषी महंत, सीमा मरावी, श्रीमती तिवारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता बैठक में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!