बिग ब्रेकिंग लोकेशन बांदा रिपोर्ट शिवविलाश शर्मा दो नगर पंचायत अध्यक्ष समेत जिला पंचायत सदस्य भाजपा में समलित
बांदा
बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के समक्ष बांदा जिले की तिंदवारी एवं ओरन नगर पंचायत अध्यक्षों सहित वार्ड नंबर एक से बसपा के जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
तिंदवारी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव जीती सुधा साहू,ओरन नगर पंचायत से चुनाव जीते कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, वार्ड नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य बसपा के राजाराम विश्वकर्मा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसपा के अरूण कुमार सिंह उर्फ रजोल ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में समलित चेयरमैन द्वय और जिला पंचायत सदस्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में पूरे मनोयोग से जुटने की शपथ ली।
भाजपा में समलित होने पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, अजय सिंह पटेल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, जिला महामंत्री रामनरेश मिश्रा, भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बबेरू सौरभ शिवहरे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता, पवैया मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बधाई दी है।