सतगावा से कौशल पांडेय की रिपोर्ट
सतगावां में राजद कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ मनाया होली मिलन समारोह, खूब उड़े अबीर-गुलाल
जिले के सतगावां प्रखण्ड स्थित बासोडीह हाट मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल की और से होली मिलन सामारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे झारखंड सरकार के श्रम व नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता और राजद नेता सुभाष यादव, राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई मे प्रदेश में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। जिसका लाभ यहां के मजदूरों युवाओं और प्रदेश के लोगों को मिलेगा। होली मिलन सामारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बिहार से आए भोजपुरी गायक व्यास सुदर्शन यादव होली के कई गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव वहीं संचालन प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव संयुक्त रूप से किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी उत्तम वैध अपने दल बल के साथ तैनात थे। राजद कार्यकर्ताओं ने सतगावां में स्थित सीआरपीएफ कैंप नहीं हटाने की मांग की, बिजली सुधार, पेट्रो जलप्रपात का पर्यटन सथल बनाने की मांग किया, घुड़मेश्वर मंदिर का सुंदरीकरण की मांग की।, मौके पर राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह राजद नेता शंकर यादव, विनोद यादव, डॉक्टर सरयू यादव प्रखंड युवा अध्यक्ष प्रवीण यादव आकाश यादव,सोनू यादव, अखलेश यादव ,दिवाकर यादव, धर्मेंद्र कुमार,सुबोध कुमार,रंजन यादव, उपेंद्र यादव,विक्रम यादव,राहुल कुमार,साजन कुमार,जय प्रकाश यादव, लोखनाथ यादव, रोहित कुमार, पिंटू कुमार समेत काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।