मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बत्तख का चूजा वितरण किया गया।

 बालूमाथ। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित दिन शनिवार को मुख्यमंत्री  पशुधन विकास योजना के तहत चालीस लाभुक महिलाओ के बीच बत्तख के चूजा वितरण किया गया। इसकी अध्यक्षता बालूमाथ प्रखंड विकास पादाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने की। संबोधित करते हुये बीडीओ ने कहा कि यह बत्तख का चूजा कल्याण विभाग के द्वारा दिया जा रहा है। तथा महिलाओ को स्वायलंबी बनाने की दिशा में बत्तख पालन काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। बत्तख पालन कर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। वही जेएसपीएल के बीपीएम आलोक कुमार ने कहा कि महिलायें बत्तख पालन को रोजगार के रूप में ले बत्तख को सही समय पर भोजन पानी और सही से देखभाल करने से निश्चित रूप से आय बढेगी और परिवार के स्थित बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि एक लाभुकों के बीच पन्द्रह बत्तख का चूजा दिया जा रहा है और चालीस महिलाये लाभुकों के बीच बत्तख का चूजा वितरण हुआ। बता दे की कुल मिलाकर 600 सौ बत्तख का चूजा लाभुकों को दिया गया।वही कुछ लाभुक चुजा खतम होने के कारण घर वापस लौट गए। जिन लाभुकों को मिला नाम विनीता देवी (बनियो) झमो देवी(झाबर) योसोदा उराव,(जोगियाडीह) सुले उरांव,(दिरीदाग) लोहरी देवी (दिरीदाग) लीलवा देवी,(पकरी) सुधरी देवी,(पकरी) फूलकुमारी देवी,(बनियो) शन्ति देवी,(बनियो) आदि है।इस मौके पर बीडीओ राजश्री ललिता बाखला,प्रखण्ड प्रमुख प्रमिला देवी, बीपीएम आलोक कुमार,राज कुमार यादव,कोडिनेटर राजन कुमार,संजय कुमार,मुखिया सोहराय भगत हरि साव,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

                                                                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!