करवाई:अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त,50 लीटर महुवा शराब बरामद

करवाई:अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त,50 लीटर महुवा शराब बरामद

कुमार चंदन प्रतापपुर/चतरा।

प्रतापपुर पुलिस ने मंगलवार को अहले सुबह अवैध महुआ शराब भट्ठी के खिलाफ करवाई करते हुए एक भठ्ठी को ध्वस्त कर दिया। प्रतापपुर पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान बरामद 20ड्रम जावा महुआ तथा 50 लीटर चुलाई किए गए शराब को एवं एक बाइक भी जप्त किया गया। प्रतापपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार के अहले सुबह से अवैध महुआ शराब भट्ठी के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही इन्होंने बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही इस धंधे में संलिप्त लोग मौके से भागने में सफल रहे। हालांकि उसमे तीन संचालकों की पहचान कर ली गई हैं।छापेमारी के दौरान भट्ठी में उपयोग किए जाने वाला कई उपकरण तोड़ दिए गए। व एक ब्लैक कलर की हीरो स्पलेंडर गाड़ी जिसका गाड़ी संख्या JH09L0798 हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम+पंचायत टंडवा में चल रहे महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। ये करवाई गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। इस शराब भट्ठी के तीन संचालको पर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एवं एक फरार संचालक की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी व करवाई की जाएगी।

फोटो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!