गिद्धौर पुलिस कर्मियों का ट्रकों से अवैध वसूली का फोटो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जमुई गिद्धौर बीते वर्ष 29 दिसंबर दिन बुधवार को मुख्यराज मार्ग से सटे गिद्धौर थाना भवन के मुख्यद्वार पर लगे बेरिकेटिंग के समक्ष ड्यूटी में लगे होमगार्ड जवान द्वारा माल वाहक ट्रको से चेकिंग के नाम अवैध उगाही करने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद गिद्धौर पुलिस सहित जिला पुलिस प्रशासन की किरकिरी हर तरफ हुई थी।बावजूद इसके गिद्धौर पुलिस के लापरवाह पुलिस कर्मी अवैध वसूली करने से बाज नही आ रहे है।

गिद्धौर थाने के समीप अवैध वसूली के मामले को अभी चौदह दिन नही बीते की ताजा मामला दिन वही बुधवार समय 3 बजकर 40 मिनट का है। जब गिद्धौर पुलिस की गश्ती गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा गिद्धौर कोल्हुआ बायपास सड़क के कलाली रोड के समीप बालू लदे ट्रक से अवैध वसूली करने का एक वीडियो व फोटो फिर से इंटरनेट मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हो रहे वायरल वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि गिद्धौर थाना पुलिस की गाड़ी मालवाहक बालू लोड ट्रक को रोककर उनसे वसूली कर रहे है।इसी दौरान किसी राहगीर द्वारा गश्ती गाड़ी में मौजूद पुलिस की इस हरकत का वीडियो अपने कैमरे कैद कर लिया।व उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। और ताज्जुब की बात तो यह है कि थाने में बैठे थानेदार पिछली घटना से सबक न लेते हुए सब कुछ जान कर चुप्पी साधे रहते है।जिसकी वजह से गिद्धौर थाना क्षेत्र भर में हो रहे अवैध उगाही में हर किसी के हिस्सेदारी से इनकार नही किया जा सकता है। वंही दूसरी बार इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हर तरफ गिद्धौर पुलिस की एक बार फिर किरकिरी हो रही है। और लोग गिद्धौर पुलिस प्रबंधन के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बड़े कर्रवाई की मांग जिले के नए पुलिस अधीक्षक से कर रहे है।बताया जाता है कि हर रोज हो रहे इस अवैध वसूली का फायदा फायदा अंतरराज्जीय शराब तस्कर भी उठा रहे है।और हर रोज न जाने कितनी मात्रा में प्रतिबंधित शराब मालवाहक ट्रकों के जरिये गिद्धौर थाना क्षेत्र एरिया को पार करा लेते होंगे।खैर जो भी हो इन दिनों गिद्धौर पुलिस शराब बंदी व बालू लोड ट्रकों को रोक उनके चेकिंग की खाना पूर्ति कर अवैध उगाही में ब्यस्त है।जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!