जनपद में ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट के प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य आगामी 13 जनवरी को

आशीष श्रीवास्तव R9.भारत (गोंडा)
दिनांकः 12 जनवरी, 2022

जनपद में ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट के प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य आगामी 13 जनवरी को

अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री सुरेश कुमार सोनी ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 के दृष्टिगत जनपद में ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट के प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य आगामी 13 जनवरी, 2022 को प्रातः 11:30 बजे जिला सूचना विज्ञान केंद्र गोंडा (स्थित कलेक्ट्रेट गोंडा) में संपन्न होगा। ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट का रेंडमाइजेशन राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कराये जाने के निर्देश हैं।
अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल के अध्यक्ष / मंत्री से अनुरोध किया है कि वे विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 के प्रयोगार्थ ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट. के प्रथम रेंडमाइजेशन के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!