पुलिस को मिली सफलता,देसी कट्टा,तीन जिंदा कारतूस,मोटरसाइकिल समेत के साथ तीन युवक गिरफ्तार।
अपराध नियंत्रण को लेकर SH91 पर सघन वाहन जाँच में मिली सफलता।
थाना अध्यक्ष के निर्देश पर किए जा रहे थे वहां जांच,मिली सफलता।
जिला ब्यूरो अमीर आजाद
मधेपुरा जिला के मुरलीगंज पुलिस को मिली सफलता, हमारा पेट्रोल पंप के समीप SH-91 91 फार्म मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार के निर्देश पर मुरलीगंज पुलिस पदाधिकारी एएसआई गंगाधर प्रसाद यादव अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच कर रहे थे कि इसी क्रम में पुलिस को देख मोटरसाइकिल पर सवार युवक भागने लगे इसके बाद पुलिस ने तत्परता के साथ पकड़ा और तलाशी लिया गया तलाशी के दौरान युवक के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा समेत तीन जिंदा कारतूस अपाचे मोटरसाइकिल के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार।
बताते चलें कि मूल्य में पुलिस की बड़ी उपलब्धि कही जाएगी कि अपराध नियंत्रण को लेकर हो रहे हो वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल समेत तीन अपराधी को किया गिरफ्तार से स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर क्या कि पुलिस की तत्परता से लगातार थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसी जा रही है।
उक्त बाबत पर जानकारी देते हुए मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चैनपुरा वार्ड 07 निवासी रमेश यादव के 19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार रोशन उर्फ राजा, एवं दो युवक मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत के रमणी ने वार्ड 11 निवासी शंभू यादव के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार व तीसरा उमेश यादव के 21 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार है जिनके विरुद्ध मुरलीगंज थाना कांड संख्या 4/22 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधेपुरा भेजा गया