भाजपा युवा नेता दुष्यंत अशोक शर्मा और बहन मालविका मुद्गल ने कहा की क्षेत्र का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता।

25-07-2023 राजाखेड़ा, धौलपुर

भाजपा युवा नेता दुष्यंत अशोक शर्मा और बहन मालविका मुद्गल ने कहा की क्षेत्र का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता।

राजाखेड़ा विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय अशोक शर्मा के पुत्र युवा नेता दुष्यंत शर्मा एवं पुत्री युवा नेत्री मालविका मुद्गल ने दिनांक 24- 07- 2023 दिन सोमवार और 25-07-2023 मंगलवार के दिन देवखेड़ा ग्राम पंचायत के गांव जोनाबाद,
देवखेड़ा,हरीवल्लभपुरा,बाबरपुर, गढ़ी जोनाबाद,आदि गांवों में जाकर आमजन के बीच उनकी समस्याओं को जाना एवं यथासंभव मदद करते हुए उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।इस दौरान भाजपा युवा नेता दुष्यंत अशोक शर्मा ने बताया की जनसंपर्क करने का उनका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी बुनियादी समस्याओ को जानना एवम् क्षेत्र के विकास से जुड़े हर पहलू को जनता की ओर से प्रशासन के समक्ष रखकर इन समस्याओं का समाधान कराना है।एवं राजाखेड़ा की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शर्मा ने बताया कि आखिरकार ऐसी कौन सी मजबूरी रही की आजादी के इतने सालों के बाद भी राजाखेड़ा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के विधायकों को बार-बार चुनकर विधानसभा भेजा एवं बड़े मंत्री पद पर आसीन होने के बावजूद भी राजाखेड़ा राजस्थान के अन्य शहरों से इतना पिछड़ा हुआ है। यहां रोजगार के साधन तो दूर अब तक आमजन की मूलभूत समस्या ही हल नहीं हो पाई है कहीं ना कहीं इससे यह साफ स्पष्ट होता है कि यहां राजाखेड़ा कांग्रेस के लोगों ने क्षेत्र के विकास पर नहीं बल्कि स्वयं के विकास पर अधिक जोर देकर वंशवाद की राजनीति को मजबूत किया है। युवाओं को लेकर दुष्यंत शर्मा ने कहा की क्षेत्र का युवा स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है क्योंकि ना तो उसके पास कोई
आजीविका का उचित साधन है ना ही आगे बढ़ने के बेहतर अवसर हम चाहते हैं की युवा जोश बाहर पढ़े-लिखे एवं उसके पास रोजगार के पर्याप्त साधन हो तभी युवा राष्ट्र निर्माण की नीव
में मजबूत ईट बनकर अपना योगदान दे पाएगा।इसी दौरान मालविका मुद्गल (मौली) ने बताया की वर्तमान राजाखेड़ा कांग्रेस की भाई से भाई को लड़वाने की नीति,थाने की राजनीति एवं प्रशासनिक दबाव डलवाकर उसे मजबूर करने जैसी ओछी हरकतों को क्षेत्र की जनता अब जान चुकी है।और अब जनता ने मन बना लिया है कि वे आगामी समय में इस दमनकारी शासन व्यवस्था को मतदान की ताकत से जड़ से उखाड़ देंगे।मौली ने कहा कि बदलाव की मशाल अब जल चुकी है धीरे-धीरे वह जनसंपर्क के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के हर गांव,हर ढाणी एवं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति में जनचेतना एवं विकास के नए आयाम स्थापित करने का कार्य करेगी।मालविका मुद्गल ने भावुक होते हुए बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना या जीतना ही नहीं बल्कि अपने पिता के राजाखेड़ा विधानसभा के लिए विकास से जुड़े समस्त कार्यों एवं आमजन की समस्याओं को दूर करना है।जो स्वर्गीय अशोक शर्मा जी ने वर्ष 2018 के चुनाव के बाद भी लगातार जनता के बीच रहकर अनुभव किए थे और अब वक्त आ चुका है।की क्षेत्रवासी अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान कर हमको भाजपा के नेतृत्व में भाजपा सरकार में पूरा कर उन कार्यों को धरातल पर उतारा जाए।हमारा एक ही लक्ष्य राजाखेड़ा हो सर्वश्रेष्ठ है। आप सभी देवखेड़ा ग्रामवासियों द्वारा हमारा जो स्वागत सम्मान किया गया उसके लिए बहुत बहुत आभार हमे आशा की आगे विधानसभा चुनावों में भी आपका समर्थन ऐसे ही मिलता रहेगा। साथ में पूर्व सरपंच गोपालपुरा प्रताप सिंह,रिटायर्ड अध्यापक गिर्राज सिंह,सरपंच प्रतिनिधि मिश्रीलाल सैंथिया,पूर्व सरपंच बाबरपुर रामभरोसी, मुन्नालाल शर्मा,सुंदर बघेल, डा राजेश मछरीया, बालू सिंह,रविन्द्र सिंह डेढ़ पंचायत सदस्य अन्य सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!