जयपुर 22 फरवरी
राजधानी जयपुर से बड़ी खबर
राजस्थान में रीट एग्जाम को लेकर नई गाइडलाइन हुई जारी
जारी गाइडलाइन के अनुरूप आप भी सुनिए किस-किस चीज पर लगी पाबंदी और क्या-क्या प्रदान की जा रही है सुविधाएं
नकल और डमी परीक्षार्थियों को लेकर विगत समय से चर्चा में रही रीट परीक्षा 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित की जा रही है..
माशिबो_REET_2024_संपूर्ण_प्रक्रिया_व_दिशानिर्देश_ (1)
सरकार ने परीक्षा में नकल पर अंकुश रखने के लिए कई तरह के बदलाव किए हैं। जिला मुख्यालय पर परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को गाइडलाइन जारी की गई है…
इसमें एक कक्ष में अधिकतम 24 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं..
साथ ही परीक्षा कक्ष में प्रत्येक परीक्षार्थी को एक निश्चित सीट आवंटित की जाएगीव एक से दूसरे परीक्षार्थी की टेबल के बीच 20 वर्ग फीट की दूरी होगी। एक सामान्य कक्ष में 24 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी
परीक्षा देने के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ पानी की बोतल नहीं रख सकेगा। परीक्षा कक्ष में ही पानी उपलब्ध कराया जाएगा
सिख धर्म के परीक्षार्थियों की धार्मिक भावना को देखते हुए कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीकों को धारण कर परीक्षा देने की अनुमति रहेगी।
कृपाण छोटी साइज की एवं कवर्ड होने की बाध्यता रखी गई है। सिख परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले उपस्थित होना होगा। ताकि उसके सामान की स्क्रीनिंग की जा सके..!!
साथ ही REET परीक्षार्थियों को परीक्षा के पश्चात् प्रश्न पत्र साथ में ले जाने की अनुमति नहीं होगी
R9.भारत के लिए जयपुर से हेमंत दुबे की विशेष रिपोर्ट