मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद में समाज सुधार अभियान के कार्यक्रम में जीविका दीदियों के साथ संवाद में कहा कि शराबबंदी लागू करने के बाद आज बिहार के लाखों घरों में खुशहाली आई है, और इसके सकारात्मक व दूरगामी परिणाम नजर आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि शराब से न केवल कई प्रकार की बीमारियां फैलती है, बल्कि घर-परिवार भी टूटता है, समाज में अशांति का माहौल बना रहता है, इसलिए इसका हर वक्त विरोध करते रहना चाहिए और यह स्वस्थ समाज के लिए बहुत जरूरी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद में जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि शराबबंदी लागू करने के बाद आज बिहार के लाखों घरों में खुशहाली आई है, और इसके सकारात्मक व दूरगामी परिणाम नजर आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि शराब से न केवल कई प्रकार की बीमारियां फैलती है, बल्कि घर-परिवार भी टूटता है. इसलिए इसका हर वक्त विरोध करते रहना चाहिए और यह स्वस्थ समाज के लिए बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होती हैं, और अब बिहार में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में काफी कमी आई है. इसी प्रकार शराब से होने वाली बीमारियों में भी कमी दर्ज की जाने लगी है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून लागू होने से विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है। इस कानून के तहत प्रदेश में शराब बेचने और खरीदने पर पूर्ण प्रतिबंध है. यदि कोई इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाती है.