शासकीय व निजी स्कूलों में शुरू हुआ 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण अभियान

शासकीय व निजी स्कूलों में शुरू हुआ 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण अभियान
आज सोमवार को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शहरी स्वास्थ्य केंद्र में 15 से 18 वर्ष तक के छात्र छात्राओं व अन्य बच्चों के लिये कोविड वैक्सिनेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया l कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है सभी पालक अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाए l देश में आज से 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन का पहला डोल लगना शुरू हो गया है। पाथाखेड़ा के समाज सेवी रहमत अली ने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। कोरोना से बचने के लिए सभी पालक अपने बच्चों को कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाये। रहमत अली ने कहा अपने आसपास साफ सफाई रखे और मास्क का उपयोग अवश्य करें!वहीं वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाली छात्रा ज़ीनत अंसारी ने वैक्सीन लगने पर खुशी व्यक्त की छात्रा ने बताया कि वैक्सीन का डोज लगवाना सभी को जरूरी है क्योंकि इस महामारी से बचने के लिए यही उपाय है इसलिए सभी लोग टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें एवं किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है l
R9 भारत
ब्यूरो चीफ रहमत अली
बैतूल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!