सरस्वती बाल विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन।

सरस्वती बाल विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन।

राजाखेड़ा।कस्बे के सरस्वती बाल विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पार्चन कर की गई।विद्यालय परिसर में भव्य सजावट और रंगारंग कार्यक्रमों से माहौल उल्लासमय बना रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद पटसारिया उपस्थित रहे।जबकि अतिथियों में पवन जादौन,विष्णु तिवारी और अरुण शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह जादौन ने की।उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों की उत्साहजनक उपस्थिति से आयोजन और भी भव्य हो गया।कार्यक्रम में मंच का संचालन आजाद खान ने किया।कार्यक्रम में नरेंद्रपाल सिंह जादौन,सत्येंद्र सिंह,रामसेवक ठाकुर,गजेंद्र,अमित शर्मा,राखी,खुशी और तन्नू सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!