संस्कृति पब्लिक स्कूल ,कायमनगर ,आरा में छात्रवृत्ति मेधा प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 23 फरवरी 2025 दिन रविवार को बाबू तपेश्वर सिंह जी के पुण्यतिथि के अवसर पर तपेश्वर सिंह स्मृति संस्थान द्वारा किया गया।

संस्कृति पब्लिक स्कूल ,कायमनगर ,आरा में छात्रवृत्ति मेधा प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 23 फरवरी 2025 दिन रविवार को बाबू तपेश्वर सिंह जी के पुण्यतिथि के अवसर पर तपेश्वर सिंह स्मृति संस्थान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कोईलवर सकड्डी , कुलहड़िया ,जमालपुर , बबुरा ,आरा ,जमीर ,कायमनगर ,बीरमपुर बाग मझौंआ ,कृतपुरा आदि गाॅंव के लगभग 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
यह आयोजन हर साल तपेश्वर सिंह स्मृति संस्थान की ओर से मेधावी छात्रों को चयनित कर प्रोत्साहित करने और आर्थिक सहायता के साथ समाज में उन्नत शिक्षा के प्रति लोगों को जागृत करने के उद्देश्य से किया जाता है।
इस विद्यालय के सचिव डॉ अजय सिंह पूर्व एम.एल.सी. एवं निदेशक डॉ आलोक सिंह का दृढ़ संकल्प है कि अपने प्रदेश में शिक्षा की ज्योति से प्रकाशित कर समाज में नई ऊर्जा का सृजन किया जाए।
इस विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद वाद -विवाद प्रतियोगिता ,संस्कृति एवं नैतिक शिक्षा के साथ छात्रों के अभिरुचि के अनुरूप अन्य गतिविधियों का आयोजन कर उन्हें सफल बनाने का अथक प्रयास किया जाता है।
विद्यालय की प्राचार्या ज़किय यास्मीन विद्यालय में शिक्षा के साथ विभिन्न विकासोन्मुखी कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को सदैव ऊर्जान्वित करने का सतत् प्रयास कर विद्यालय को नई ऊंचाई प्रदान की है ।फलस्वरुप हाल ही में भारत स्कूल समीट के द्वारा इस विद्यालय को “बेस्ट स्कूल ऑफ द ईयर 2025” से सम्मानित किया गया है।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री दीपक तिवारी ,श्री सुत्यदेव सिंह ,डॉ. अमित उपाध्याय , रौशन सिंह ,अमरेश मिश्रा ,अभिजीत तिवारी ,अनिल सिंह सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!